Tanot Mata Ka Prasid Mandir तनोट माता का प्रसिद्ध मन्दिर जैसलमेर

By | May 19, 2022
Advertisements

तनोट माता का प्रसिद्ध मन्दिर जैसलमेर

Tanot Mata Ka Prasid Mandir तनोट माता का प्रसिद्ध मन्दिर जैसलमेर:- भारत-पाक लड़ाई और माता का चमत्कार माना गया है कि भारत और पाकिस्तान के मध्य जो सितम्बर 1965 को लड़ाई हुई थी , उसमें पाकिस्तान के सैनिकों ने मंदिर पर कई बम गिराए थे लेकिन माँ की कृपा से एक भी बम नहीं फट सका था। तभी से सीमा सुरक्षा बल के जवान इस मन्दिर के प्रति काफी श्रद्धा भाव रखते हैं।

तनोट माता मन्दिर जैसलमर

तनोट माता मन्दिर जैसलमर

तनोट माता का इतिहास 

तनोट माँ (तन्नोट माँ) का मन्दिर जैसलमेर जिले से लगभग एक सौ तीस कि॰मी॰ की दूरी पर स्थित हैं। देवी आवड़ को तनोट राय नाम से पूजा जाता है , तनोट राय को हिंगलाज माँ का ही एक रूप कहा जाता है। हिंगलाज माता जो वर्तमान में बलूचिस्तान जो पाकिस्तान में है

तनोट माता मंदिर के बारे में बहुत से लोग जानते होंगे, जो व्यक्ति ट्रेवल करते है या फिर जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह घूमना पसंद है उन्हें तनोट माता के मंदिर के बारे में पता होगा लेकिन बहुत से ऐसे लोग भी है जिन्हें इस मंदिर के बारे में पता नही होगा।

उनके लिए इस मंदिर का इतिहास जानना बहुत ही रोचक होगा तो आज में आपको आर्टिकल में तनोट माता मंदिर के बारे में सब कुछ बताऊँगा।

मै आपको इस मंदिर में बारे में वह सब कुछ बताऊँगा जो की बहुत कम लोग जानते होंगे और मेरा यह आर्टिकल पढ़ने के बाद आप भी यहाँ आने के लिए उत्सुक्त हो जाओगे। हम सभी जानते है कि भारत में बहुत से मंदिर है इसलिए इसको मंदिरों का स्थान भी कहा जाता है।

यह करीब 1200 साल प्राचीन मंदिर है। जैसा कि मैंने आपको इस लेख की शुरुआत में भी बताया था कि भारत में बहुत से मंदिर है और सभी मंदिर अपने चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध है। इसी प्रकार तनोट माता मंदिर में भी हमेशा से ही लोगों की आस्था व विश्वास रहा है।

लेकिन इस मंदिर ने अपना चमत्कार सन 1965 में दिखाया। उस समय भारत-पाकिस्तान का युद्ध चल रहा था और उसी समय अपने कार्यों की वजह से यह मंदिर देश-विदेश में अपने चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध हो गया।

तनोट माता के मन्दिर कैसे पहुचे

दोस्तों अगर आप तनोत माता के दरबार में धोक देने आने वाले हैं यह आपके लिए एक अच्छा प्लेस हो सकता हैं. तनोत माता आने से पहले आपको इस के बारे जानकारी होनी चाहिए की आप तनोत माता कैसे पहुचेंगे

तनोत माता के दरबार में आने के लिए आपको जैसलमेर से गाडी या आप अपनी खुद की गाडी लेकर आ सकते हैं. इस जगह पर आने के बाद आपको शांति की अनुभूति मिलती हैं.

तनोत माता को रक्षा की देवी भी कहा जाता हैं ऐसा माना जाता हैं की भारत और पाकिस्तान के बीच में हुए घमासान युद्ध के दोहरान माता के दरबार में पाकिस्तान की और से कई बम फेंके गये हैं पर माता जी मंदिर को कुछ नही हुआ इसी करते हैं

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *